झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच माओवादी ढेर

रांची, 17 जून - झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में सोमवार को तड़के सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो महिलाओं समेत कम से कम पांच माओवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक यह मुठभेड़ झारखंड की राजधानी रांची से करीब 200 किलोमीटर दूर गुआ पुलिस थाना क्षेत्र के लिपुंगा इलाके के पास सुबह करीब पांच बजे शुरू हुई।