सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याषी दुष्यन्त कुमार गौतम के पक्ष में किया रोड-शो 

नई दिल्ली, 3 फरवरी - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करोल बाग विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याषी दुष्यन्त कुमार गौतम के पक्ष में रोड-शो किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "करोल बाग विधानसभा में दुष्यंत कुमार गौतम के पक्ष में आज पूरा जन सैलाब है। करोल बाग विधानसभा क्षेत्र और पूरी दिल्ली में भाजपा की बड़ी जीत होगी। यहां डबल इंजन की सरकार बनेगी और तेज़ गति से विकास होगा। लोगों ने इस बार दिल्ली में परिवर्तन का मन बना लिया है। अब AAP-दा  जा रही है और भाजपा आ रही है। 

#सीएम धामी
# भाजपा
# दुष्यन्त कुमार गौतम
# रोड-शो