आज पूरे भारत में UPI की बहुत बड़ी क्रांति आई है- संबित पात्रा
नई दिल्ली, 3 फरवरी - भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा, "अभी थोड़ी देर पहले राहुल गांधी ने सदन में अपना भाषण रखा। मेरा मन आज उन्हें 'राहुल जिनपिंग' कहने का है क्योंकि उन्होंने अपने भाषण में 34 बार चीन का नाम लिया है। राहुल गांधी ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग के मामले में चीन बहुत आगे है और भारत पिछड़ा हुआ है। हकीकत क्या है? किसने इस प्रकार के आयात की व्यवस्था को जन्म दिया? 2004 से 2014 तक जब कांग्रेस और UPA की सरकार थी तो चीन व भारत के बीच सर्वाधिक व्यापार घाटा था। कांग्रेस पार्टी इस पूरे बैंकिंग सिस्टम में UPI और डिजिटल लेन-देन के खिलाफ थी। आज पूरे भारत में UPI की बहुत बड़ी क्रांति आई है।
#आज पूरे भारत में UPI की बहुत बड़ी क्रांति आई है- संबित पात्रा