जो महाराष्ट्र द्रोही है वो देश द्रोही भी है - आदित्य ठाकरे
दिल्ली, 13 फरवरी - शिवसेना(UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने NCP-SCP प्रमुख शरद पवार द्वारा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को महादजी शिंदे राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर कहा कि जो महाराष्ट्र द्रोही है वो देश द्रोही भी है। उन्होंने (एकनाथ शिंदे) न केवल हमारी पार्टी को तोड़ने का काम किया है, न केवल हमारे परिवार को तोड़ने का प्रयास किया है बल्कि महाराष्ट्र की रीड़ की हड्डी, औद्योगीकरण को भी तोड़ने का प्रयास किया है। ऐसे काम करने वाले इंसान का कभी हम सत्कार नहीं करेंगे, यह हमारा सिद्धांत है।
#जो महाराष्ट्र द्रोही है वो देश द्रोही भी है - आदित्य ठाकरे