महाकुम्भ 2025: विदेशी सैलानियों को मिली भारतीय संस्कृति की नई ऊर्जा

प्रयागराज, 13 फरवरी (मोहित सिंगला) - महाकुम्भ 2025 में इस बार विदेशी सैलानियों की रुचि में बड़ा बदलाव देखा गया है। पहले जहां विदेशी पर्यटक नागा साधुओं और उनके रहस्यमय जीवन को जानने के लिए आते थे, वहीं इस बार वे महाकुम्भ की स्वच्छता, यातायात व्यवस्था और संपूर्ण आयोजन प्रबंधन का अध्ययन करने भी आ रहे हैं। इस बार मेले में पहले से कहीं ज्यादा विदेशी सैलानी पहुंचे और उन्होंने भारतीय संस्कृति को नजदीक से देखा और अनुभव किया।

#महाकुम्भ 2025
# विदेशी सैलानियों
# भारतीय संस्कृति