सीएम नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता भाजपा में हुए शामिल 

करनाल (हरियाणा), 18 फरवरी - हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "कांग्रेस के बहुत बड़े नेता और लगातार करनाल से जिन्होंने (सरदार त्रिलोचन सिंह) विधानसभा का चुनाव भी लड़ा है सरदार त्रिलोचन सिंह जी के साथ उनकी पूरी टीम आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। मैं सरदार त्रिलोचन सिंह और उनकी पूरी टीम का भाजपा आगमन पर बहुत-बहुत स्वागत करता हूं। सरदार त्रिलोचन सिंह और उनकी पूरी टीम पीएम मोदी के विजन के साथ हैं मैं उनको बधाई देता हूं। 

#सीएम नायब सिंह सैनी