यमुना नदी को इतना पवित्र बनाना है, जितनी मां गंगा हैं - मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

ऋषिकेश (उत्तराखंड), 1 जून - दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा के बहुत ही आनंद की अनुभूति है, सुकून है। दृढ़ लक्ष्य के साथ आज हमने यह तय किया है कि हम सभी को मिलकर दिल्ली के लिए यमुना नदी को भी इतना पवित्र और अविरल बनाना है, जितनी मां गंगा हैं। हमारा लक्ष्य है कि यमुना नदी को भी हम इतना पवित्र कर पाएं कि लोग उसमें स्नान करें जैसे गंगा नदी में हजारों लोग स्नान कर पा रहे हैं। हम ऐसा कर पाएं तभी हम अपनी सफलता मानेंगे। यदि हमें ये काम करने का मौका मिला है तो हम इसे पूरी ईमानदारी के साथ करेंगे। समाज के सहयोग के साथ ही यमुना नदी बेहतरी पा पाएगी। 

#यमुना नदी को इतना पवित्र बनाना है
# जितनी मां गंगा हैं - मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता