नेहरू ने पांच दिन तक जानवरों से यात्रा कर बनाया था भूटान से मित्रता का आधार : कांग्रेस
नई दिल्ली, 11 नवंबर कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भूटान दौरे से प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 1958 की वह ऐतिहासिक यात्रा फिर केन्द्र ङ्क्षबन्दु में आ गई है जब पंडित नेहरू ने दोस्ती मजबूत करने के लिए जानवरों से भूटान की यात्रा की थी ।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने 67 साल पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की भूटान यात्रा की याद दिलाते हुए कहा कि उनकी पांच दिन तक चली 50 किलोमीटर की भूटान यात्रा अत्यंत चुनौतीपूर्ण थी। यही यात्रा भारत और भूटान के बीच विशेष राजनयिक संबंधों की आधारशिला बनी और दोनों देशों के संबंध आज भी इसी आधार पर मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं।
#कांग्रेस

