कंगना रनौत मानहानि केस में सुनवाई आज 

बठिंडा, 4 दिसंबर (अमनजोत सिंह वालिया) - BJP MP कंगना रनौत के मानहानि केस में आज सुनवाई होगी। यह सुनवाई आज बठिंडा कोर्ट में होगी। कंगना रनौत ने फिजिकली पेशी से छूट मांगी है। कंगना रनौत ने किसान आंदोलन के दौरान 87 साल की महिला किसान बेबे महिंदर कौर के बारे में विवादित टिप्पणी की थी, जिसके लिए बेबे महिंदर कौर ने कंगना के खिलाफ मानहानि का केस किया था।

#कंगना रनौत मानहानि केस में सुनवाई आज