अबोहर में भयानक सड़क हादसा , तीन युवकों की मौ#त
*रोटरी चौक पर कार की टक्कर; पांच में से तीन युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
अबोहर में रात 1:00 बजे भयानक सड़क हादसा रोटरी चौक पर कार की टक्कर; पांच में से तीन युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
अबोहर, अबोहर शहर में कल रात करीब 1:00 बजे। रोटरी चौक के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से कार में सवार पांच में से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
*दो भाइयों समेत तीन युवकों की मौत
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान उदय, विशाल (दोनों भाई) और उनके दोस्त रमन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद तीनों की हालत गंभीर थी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।हादसा हनुमानगढ़ रोड पर पुल के नजदीक रोटरी चौक के पास हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर चौक से टकरा गई, जिससे यह दर्दनाक दुर्घटना हुई।
घायल दोनों युवकों का इलाज जारी है
कार में सवार अन्य दो युवक अनमोल और रोशन गंभीर रूप से घायल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को फरीदकोट रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सभी युवक बल्लूआना गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।वहीं अनमोल और रोशन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। सूत्रों के अनुसार कार की ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है।




