दिल्ली के दो स्कूलों में बम की धमकी वाले ईमेल मिले; अभी तक कुछ नहीं मिला
राजधानी दिल्ली के धौला कुआं में आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड पर एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को एक ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली विधानसभा और लाल किले को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस धमकी भरे ई-मेल के प्राप्त होते ही स्कूल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल कार्रवाई करते हुए, स्कूल परिसर को खाली करा लिया गया है और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा गहन जांच की जा रही है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद दोनों स्कूलों के एडमिनिस्ट्रेशन ने सुबह अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
स्कूल छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को बाहर निकाला गया है. जांच में अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने स्कूल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर सेल की मदद ले रही है.
शुरुआती जानकारी के अनुसार, स्कूल प्रशासन को एक अज्ञात ई-मेल मिला, जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। ई-मेल मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर पूरे स्कूल परिसर को खाली कराया और चप्पे-चप्पे की तलाशी शुरू कर दी। छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को बाहर निकाला गया है। जांच में अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने स्कूल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर सेल की मदद ले रही है। फिलहाल, किसी तरह की कोई भी संदिग्ध वास्तु नहीं मिली है। हालांकि, सुरक्षा की दृष्टि से जांच पूरी होने तक स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली सुरक्षा को लेकर इस समय हाई अलर्ट पर है. कुछ दिन पहले राजधानी दिल्ली में आतंकवादियों की गतिविधि होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद राजधानी दिल्ली के कई इलाके हाई अलर्ट पर रखे गए हैं. ऐसा पहली बार नहीं है कि देश की राजधानी दिल्ली में पहली बार स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी मिली हो कुछ दिनों पहले भी दिल्ली के कुछ स्कूलों को और कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी मिली थी, हालांकि वह सभी कॉल फर्जी पाए गए थे उसमें भी अभी पुलिस जांच में लगी हुई है.

