भारत में सबसे मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था है: गिरिराज सिंह

नई दिल्ली, 4 मार्च - केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "यह भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए बहुत सुखद अवसर है। बिहार से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार शिवेश कुमार सहित सभी को हमारी शुभकामनाएं।"
उन्होंने कांग्रेस सांसद जयराम रमेश के बयान पर कहा, "मैं समझता था कि अर्बन नक्सल केवल राहुल गांधी हैं लेकिन अब लगता है कि उनकी पूरी टीम अर्बन नक्सल है। भारत में सबसे मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था है। 
 

#भारत
# लोकतांत्रिक
# गिरिराज सिंह