करनाल - गौ तस्करी मामले में पुलिस-मुठ/भेड़, एक आरोपी पैर में गो.ली लगने से गिरफ्तार

 

 करनाल के इंद्री क्षेत्र में पश्चिमी यमुना नहर हेड के पास सीआईए-वन टीम और गौ तस्करी के आरोपियों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने एक आरोपी को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार आरोपियों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने करीब तीन राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी मुकीम (निवासी पानीपत) घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से पिस्तौल और बाइक बरामद की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई हाल ही में क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने के मामले से जुड़ी हुई है। मामले में पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

#करनाल - गौ तस्करी