मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का पलटवार
नई दिल्ली, 22 अप्रैल - कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, "कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जो कहा है ये कोई सहयोग नहीं है ये सोचा-समझा प्रयोग और उद्योग बन चुका है कांग्रेस मोहब्बत की दुकान नहीं, संविधान का अपमान और नफरत के भाईजान इसका चरितार्थ करती है आज जब हम पहलगाम की पहली बरसी मना रहे हैं और उन लोगों को याद कर रहे हैं तो कांग्रेस पार्टी है जो इस्लामिक जिहादियों को क्लीन चीट देती है...कांग्रेस देश के पीएम को आतंकवादी समझती है तो ये जनता द्वारा चुन गए जन सेवक को अपशब्द कहा है और जनता को अपशब्द कहा है इन्होंने डेढ़ सौ से अधिक गालियां दी हैं इन्होंने मोदी मर जा, कब्र खुद जाए मोदी की, मोदी जी की जाति को गाली, मोदी जी की माता को गाली, गंदी नाली का कीड़ा ये सारे शब्दों से उन्होंने मोदी जी को नवाजा है और अब जो उन्होंने आतंकी कहा है इस पर चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए और उपयुक्त कार्रवाई करनी चाहिए...और खरगे जी को माफी मांगना चाहिए।"

