बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर री-पोलिंग जारी, EVM से छेड़छाड़ के लगे थे आरोप

 

कोलकाता, 2 मई - पश्चिम बंगाल की 2 विधानसभा सीटों के 15 बूथों पर फिर से वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग के आदेश के बाद इन मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। इन बूथों पर मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगे थे।

विशेष चुनाव पर्यवेक्षक की सिफारिश के बाद चुनाव आयोग ने यह आदेश दिया. हालांकि, कमीशन ने अभी तक फाल्टा में ईवीएम में टेप चिपकाने के आरोप को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है।

#बंगाल