अमित शाह ने बंगाल की मुख्यमंत्री और महिलाओं का अपमान किया: अभिषेक बनर्जी 

 

कोलकत्ता , 22 अप्रैल -  तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर चुनाव प्रचार के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का अपमान करने का बुधवार को आरोप लगाया और कहा कि यह महिलाओं के प्रति भाजपा के नजरिये को दर्शाता है।

अभिषेक बनर्जी ने दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर शाह द्वारा की गई कथित टिप्पणियों का जवाब चार मई को चुनाव परिणाम आने के बाद दिया जायेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘BJP ‘नारी शक्ति’ की बात करती है, लेकिन हम सभी ने देखा कि मंगलवार को एक सभा में अमित शाह ने ममता बनर्जी को किस तरह से संबोधित किया। वह उन्हें ‘ऐ दीदी’ कहकर बुला रहे थे, ठीक वैसे ही जैसे मोदी ने 2021 में ‘दीदी ओ दीदी’ कहकर बुलाया था और ये दोनों ही अपमानजनक और अनादरपूर्ण तरीके से संबोधन था।’’

#अमित शाह