शिमला:महिला आरक्षण बिल ,कांग्रेस के खिलाफ सड़को पर उतरेगी भाजपा महिला मोर्चा

 

  *23 को चौड़ा मैदान में जनाक्रोश रैली

कांग्रेस ने 70 करोड़ बहनों की पीठ में छुरा घोंपा: डॉ. बिंदल

“पंचायती राज चुनाव को हाइजैक करने की साजिश, पंचायतों का पैसा लूटा—कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र को बनाया बंधक”

शिमला  , 22 अप्रैल - संसद के अंदर महिला आरक्षण बिल पास न होने के बाद अब भाजपा सड़कों पर उतरकर कांग्रेस और विपक्षी दलों के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रही है भाजपा महिला मोर्चा द्वारा शिमला में वीरवार को जनाक्रोश पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है । जिसमे प्रदेश भर से महिआएँ शामिल होगी।बुधवार को शिमला में 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर संसद में हुए घटनाक्रम ने कांग्रेस की “एंटी-वूमेन” मानसिकता को पूरी तरह उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष संसद सत्र बुलाकर महिलाओं को सत्ता में भागीदारी देने का ऐतिहासिक प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने मिलकर इस अवसर को कुचलने का काम किया।

उन्होंने कहा कि यह वह क्षण था जब देश की 50 प्रतिशत आबादी को सत्ता की चाबी सौंपनी थी, लेकिन कांग्रेस ने इस ऐतिहासिक अवसर पर 70 करोड़ बहनों की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया।उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 40 वर्षों तक महिला आरक्षण को लटकाया, भटकाया और जब इसे लागू करने का समय आया तो दीवार बनकर खड़ी हो गई।

#शिमला:महिला आरक्षण बिल