Falta Re-Polling: पश्चिम बंगाल के फाल्टा सीट पर दोबारा मतदान, 285 बूथों पर भारी संख्या में केंद्रीय बल तैनात
कोलकाता, 21 मई - पश्चिम बंगाल की फाल्टा सीट पर आज दोबारा मतदान है। सभी 285 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। 24 मई को रिजल्ट आएगा। फाल्टा 24 परगना जिले में आता है। बता दें कि फाल्टा को TMC का गढ़ माना जाता है।
इस बार चुनाव आयोग ने सुरक्षा के अभूतपूर्व कड़े बंदोबस्त किए हैं। पिछले महीने EVM के साथ बड़े पैमाने पर हुई छेड़छाड़ के आरोपों के बाद रद्द हुए इस चुनाव को अब पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण बनाने के लिए केंद्रीय बलों की भारी तैनाती की गई है।
फाल्टा विधानसभा में कुल 285 मतदान केंद्र हैं। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए लगभग 35 कंपनियां केंद्रीय बलों की तैनात करने का फैसला किया है। सुरक्षा बलों की तैनाती पिछले मतदान की तुलना में करीब दोगुनी होगी। इसके अलावा किसी भी घटना पर तुरंत कार्रवाई के लिए 30 क्विक रिस्पॉन्स टीमें तैयार रखी गई हैं।
मतदान सुबह 7:00 बजे से शुरू हो गया है और यह शाम 6:00 बजे तक चलेगा। चुनाव के नतीजे 24 मई को घोषित किए जाएंगे।

