पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

चंडीगढ़, 3 जून- मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब और चंडीगढ़ में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। आज (3 जून) से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके चलते दो दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में तेज तूफान, बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के मुताबिक पिछले दिन के मुकाबले तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, यह अभी भी सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। बठिंडा सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सभी जिलों का तापमान 35.3 से 40 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। 

 
#पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी