फिलीपींस में भूकंप के बाद गहराया खाद्य संकट, प्रभावित इलाकों तक ऐसे पहुंच रही राहत

मनीला, 11 जून - दक्षिणी फिलीपींस में आए भूकंप को चार दिन बीच चुके हैं, लकिन वहां के हालात आज भी सामान्य नहीं हो पाए हैं। हजारों लोगों को राहत शिविर में रहना पड़ रहा है। इसके साथ ही आपदा प्रभावित इलाकों में अब लोगों को खाने और पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। 
फिलीपींस के कई इलाके ऐसे हैं जहां पर लोगों की मदद के लिए पहुंच पाना प्रशासन के लिए काफी कठिन हो चला है। भूकंप के कारण कई मुख्य सड़कें या तो बाधित हो गई हैं या फिर खराब हो गई हैं। 7.8 तीव्रता के भूकंप ने कई गांवों का संपर्क भी तोड़ दिया है। इसी कारण से प्रशासन को फंसे हुए लोगों की मदद करने में भी समस्या आ रही है। 
इस प्राकृतिक आपदा में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक सारंगानी का ग्लान कस्ब है। जानकारी के मुताबिक इस इलाके में राहत कार्य के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसी सिलसिले में इलाके के मेयर विक्टर जेम्स याप ने ने सरकार से वायुसेना के हेलीकॉप्टर भेजने की बात कही है। विक्टर का कहना है कि उनके क्षेत्र के 31 में से 10 गांव अभी भी भूस्खलन के कारण पूरी तरह के कटे हुए हैं, जिस कारण से वहां राहत सामग्री पहुंचाने में कठिनाई हो रही है। मेयर विक्टर की मानें तो प्रभावित गांवों में लोगों के सामने खाद्य संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि लोग भूख से जूझ रहे हैं और जल्द से जल्द खाद्य सामग्री तथा पेयजल पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टरों की जरूरत है।

#फिलीपींस
# भूकंप