Uttarakhand जा रहे Nihang जत्थे को Police ने Himachal-Uttarakhand Border पर रोका, सीमा पर भारी तनाव


कुल्हाल (उत्तराखंड सीमा), 26 जून, : उत्तराखंड के चमोली जिले के अंतर्गत आने वाले कर्णप्रयाग और नग्रासू (Karnaprayag and Nagrasu Dispute) में उपजे हालिया विवाद ने अब एक बड़ा रूप ले लिया है। इस मामले में हस्तक्षेप करने और अपना विरोध दर्ज कराने के लिए उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की ओर बढ़ रहे निहंग सिखों के एक जत्थे को पुलिस प्रशासन ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर ही रोक दिया है। बॉर्डर पर निहंगों के आगमन की सूचना मिलते ही दोनों राज्यों की पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई और तुरंत बैरिकेडिंग कर रास्ते को ब्लॉक कर दिया गया।

#Uttarakhand