संसद की कार्यवाही दोबारा शुरू
नई दिल्ली, 27 जुलाई - संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दोबारा शुरू हो गई है। हालांकि, कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा जारी रहा। राज्यसभा में हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, लोकसभा की कार्यवाही जारी, जहां केंद्रीय राज्य मंत्री (कार्मिक) डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोक परीक्षाएं (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 सदन में पेश किया।
#संसद

