विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही मचा हंगामा
चंडीगढ़, 5 अगस्त (विक्रमजीत सिंह मान)- पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने जोरदार हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि विधानसभा परिसर में उनके साथ धक्का-मुक्की की गई और उन्हें जबरन रोका गया।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि यदि किसी भी विधायक के साथ किसी प्रकार की बदसलूकी हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
प्रश्नकाल के दौरान भी सदन में कांग्रेस विधायकों का विरोध, नारेबाजी और हंगामा लगातार जारी रहा, जिससे विधानसभा की कार्यवाही बाधित होती रही।
#विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही मचा हंगामा

