सेवा, सादगी और मानवता की मिसाल थे भगत पूरन सिंह - मुख्यमंत्री पंजाब
चंडीगढ़, 5 अगस्त - पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भगत पूरन सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सेवा, सादगी और मानवता की मिसाल भगत पूरन सिंह जी को उनकी पुण्यतिथि पर मेरा कोटि-कोटि नमन।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीन-दुखियों, जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों की निस्वार्थ सेवा के प्रति भगत पूरन सिंह का समर्पण हम सभी के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। उनका सेवा भाव समाज को मानवता और करुणा का संदेश देता है।
#सेवा
# सादगी और मानवता की मिसाल थे भगत पूरन सिंह - मुख्यमंत्री पंजाब

