NIA ने तमिलनाडु और मिजोरम में 13 ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान

नई दिल्ली, 12 अगस्त - नवंबर 2024 में बंगाल की खाड़ी में बैरन द्वीप के पास म्यांमार की एक नाव से 6,016.87 किलोग्राम मेथामफेटामाइन जब्त किए जाने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने तमिलनाडु और मिजोरम में 13 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। इनमें 8 ठिकाने तमिलनाडु और 5 मिजोरम में थे।

NIA की टीमों ने समन्वित कार्रवाई के दौरान पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए कई डिजिटल डिवाइस जब्त किए हैं। इन उपकरणों को आगे फोरेंसिक विश्लेषण के लिए भेजा जाएगा।

तलाशी के दौरान चेन्नई से 71 लाख रुपये, 53,500 अमेरिकी डॉलर और 1.50 लाख म्यांमार क्यात बरामद किए गए। वहीं, चंफाई और आइजोल में की गई कार्रवाई के दौरान क्रमशः 22.38 लाख रुपये और 20.73 लाख रुपये बरामद हुए।

NIA की जांच का उद्देश्य इस मामले से जुड़े पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित कड़ियों का पता लगाना है।

 
#NIA ने तमिलनाडु और मिजोरम में 13 ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान