जालंधर में बारिश के कारण मौसम हुआ ठंडा

जालंधर, 20 अगस्त (दविंदर) - पिछले कई दिनों से बारिश न होने की वजह से जालंधर का मौसम काफी गर्म था, लेकिन आज सुबह अचानक हुई तेज बारिश से जालंधर का मौसम ठंडा हो गया है। हालांकि, मौसम को लेकर मौसम विभाग ने जालंधर समेत कई इलाकों में येलो अलर्ट भी जारी किया है, जिसमें कहा गया कि जालंधर में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही वॉटर लॉकिंग की समस्या भी आ सकती है।

#Weather Update
# Heavy Rainfall