चंडीगढ़: सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास से आईईडी और हथियार बरामद

चंडीगढ़, 23 अगस्त - चंडीगढ़ के सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे एक बैग में आईईडी और हथियार मिले हैं। संदिग्ध गोला-बारूद मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंचीं। टीम ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सूचना पर सक्रियता दिखाते हुए एहतियातन इलाके की घेराबंदी की। साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ कर पूरी साजिश का पर्दाफाश करने में जुटी है।

चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक, एक बड़े ऑपरेशन में पुलिस ने चंडीगढ़ में सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे से एक आईईडी और हथियार बरामद किए। चंडीगढ़ पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और जांच एजेंसियां बरामद की गई चीजों की जांच कर रही हैं। जांच अभी चल रही है।

#चंडीगढ़
# सेक्टर-43
# बस स्टैंड