नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़ी

काठमांडो, 30 अगस्त - नेपाल में 26 अगस्त को ग्लेशियर टूटने के बाद आई भीषण बाढ़ और मलबे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 788 हो गई है। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, 2,502 लोग अब भी लापता हैं, जबकि 9,435 लोगों को बचाया जा चुका है। बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल में गांवों, कस्बों, सड़कों और जलविद्युत परियोजनाओं को भारी नुकसान पहुंचाया। चीन में भी 16 लोगों की मौत हुई है और करीब 550 लोग लापता हैं। भारत के 275 से अधिक नागरिक और 128 भारतीय मूल के लोग नेपाल में लापता या संपर्क से बाहर हैं।

#नेपाल
# बाढ़