जालंधर पहुंचे पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया का अकाली-भाजपा गठबंधन को लेकर आया बयान 

 


जालंधर, 1 सितंबर - पंजाब में 2027 के चुनावों से पहले सभी पार्टियों ने कमर कस ली है और आगामी चुनावों में जीत हासिल करके सत्ता में आने पर नजरें टिका रखी है। वहीं 3 दिवसीय पंजाब दौरे पर पंजाब भाजपा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया आए है। इसी दौरान आज वह जालंधर भाजपा दफ्तर में पहुंचे, जहां मीडिया से बात करते हुए सतीश पूनिया ने कहाकि भाजपा पार्टी के मिशन पंजाब को लेकर नेताओं व कार्यकर्ताओं से मीटिंग चल रही है। जिसमें पार्टी के संगठन, विचार और जनता के आशीर्वाद से पंजाब में सरकार बनाने की कोशिश की जा रही है।

ऐसे में उसी कड़ी में अलग-अलग तरह की संगठनात्मक नीतियों को लेकर काम किया जा रहा है। उनके पंजाब दौरे से पहले बीएल संतोश, शिवराज चौहान पंजाब दौरे पर आए थे। वहीं पंजाब में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान शुरू होने जा रहा है, जो 17 अक्टूबर में खत्म होगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सालों से लोगों की सेवा की है। जिसमें गुजरात के मुख्यमंत्री के पद पर तैनात रहते लोगों की सेवा की और अब 12 सालों से देश के प्रधानमंत्री बनने पर लोगों की सेवा कर रहे है। ऐसे में पीएम द्वारा जारी की गई समान्य योजनाओं से लोगों का जीवन बदला है।

#जालंधर
#अकाली-भाजपा