नंदीग्राम और रेजीनगर में सीएम शुभेंदु ने किया जीत का दावा
कोलकाता, 6 अक्टूबर - पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव को लेकर भाजपा की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि दोनों सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी और नंदीग्राम में पार्टी बड़े अंतर से विजयी होगी। रेजीनगर में भी भाजपा के पास जीत के लिए जरूरी वोट हैं। वहीं, हुमायूं कबीर की हिरासत पर अधिकारी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपने बूथ से बाहर जाकर हस्तक्षेप करता है तो उसे हिरासत में लिया जा सकता है। यदि वह खुद अपने बूथ से बाहर जाकर हस्तक्षेप करेंगे, तो उन्हें भी हिरासत में लिया जा सकता है। अधिकारी ने कहा कि अगर ऐसा नहीं होगा तो फिर चुनाव आयोग की भूमिका क्या है। मतदान शाम 6 बजे समाप्त होगा और इसके बाद चुनाव आयोग हुमायूं कबीर को रिहा कर देगा।

