दिल्ली प्रदर्शन: मेट्रो-ट्रेनों के बाद अब इंटरनेट सेवा भी ठप
नई दिल्ली, 9 अक्टूबर - राजधानी दिल्ली में 10 अक्तूबर को विपक्ष और कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा किए जाने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर लगातार कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। 57 मेट्रो स्टेशनों और कई ट्रेनों को रद्द करने के बाद अब नई दिल्ली के एक बड़े हिस्से में इंटरनेट सेवाएं भी अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश जारी किया गया है।
गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद, नई दिल्ली क्षेत्र के जनपथ-कर्तव्य पथ चौराहे के आसपास चार किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह निलंबित रहेंगी। यह प्रतिबंध आज रात (9 अक्तूबर) 10:00 बजे से शुरू होकर कल यानी 10 अक्तूबर की रात 10:00 बजे तक यानी पूरे 24 घंटे के लिए प्रभावी रहेगा।
शुक्रवार रात 9 बजे से शनिवार तक 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर 10 स्टेशन बंद किए गए है। सबसे अधिक मेट्रो स्टेशन यलो लाइन पर बंद हुए हैं। यहां कल तक के लिए 20 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। इसी तरह ब्लू लाइन पर आठ स्टेशन बंद किए गए हैं। बैंगनी लाइन पर सात मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं। पिंक लाइन पर सात स्टेशन बंद किए गए हैं। वहीं मजैंटा लाइन पर चार स्टेशन बंद किए गए हैं। ऑरेंज लाइन का एक मेट्रो स्टेशन बंद किया गया है।

