बड़ा सड़क हादसा: गंगनानी के पास अनियंत्रित होकर नदी में गिरी कार, 4 की मौ/त

उत्तरकाशी, 5 नवंबर - उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गंगनानी के समीप एक इनोवा कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई को पार करती हुई सीधे नदी में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

हादसा गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी क्षेत्र के पास उस समय हुआ जब तेज रफ्तार इनोवा कार अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार गाड़ी में सवार 5 लोगों में से 4 की जान चली गई है जबकि एक घायल व्यक्ति को बेहद नाजुक हालत में रेस्क्यू किया गया है। कार में सवार लोग कहां के रहने वाले थे और कहां जा रहे थे इसको लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस स्थानीय स्तर पर मृतकों व घायलों की शिनाख्त में जुटी हुई है।

#बड़ा सड़क हादसा
# गंगनानी
# अनियंत्रित
# नदी
# कार
# मौ/त