श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक, दीपों से जगमग हुए राम की पैड़ी समेत सरयू के घाट

अयोध्या, 7 नवंबर - राम की पैड़ी पर लेजर शो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। राम की पैड़ी पर श्रद्धालुओं ने दीप जलाए तो पूरा घाट रोशनी से जगमग हो उठा। श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ। इसके बाद राम की पैड़ी समेत सरयू के घाट 30 लाख दीपों से जगमग हुए। श्रद्धालुओं ने दीप जलाए।
सीएम ने कहा कि अब अयोध्या कभी कर्फ्यू के दायरे में नहीं आएगी। यहां कोई दंगा-फसाद करने का साहस नहीं कर पाएगा। अयोध्या को अब कोई उपेक्षित नहीं कर सकेगा और न ही यहां के संतों को अपमानित करने या रामभक्तों पर गोली चलाने का दुस्साहस कर पाएगा। उन्होंने कहा कि इसी संदेश को देने के लिए वह दीपोत्सव के मंच से उपस्थित हुए हैं।
सीएम योगी ने दीपोत्सव की उपलब्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि 25 हजार दीपों से शुरू हुआ यह आयोजन आज 25 लाख की सीमा पार कर चुका है। राष्ट्रपति के करकमलों से दीप प्रज्वलन के बाद अयोध्या धाम में 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित होकर पूरी दुनिया को राम के प्रकाश से आलोकित करेंगे।

#श्रीराम