वाराणसी में तैयार हुआ भारत का पहला शहरी परिवहन रोपवे, दिसंबर 2026 से शुरू हो सकती है यात्री सेवा

वाराणसी (उत्तर प्रदेश), 5 नवंबर- वाराणसी में भारत का पहला शहरी परिवहन रोपवे तैयार हो गया है और इसका ट्रायल लगातार जारी है। वाराणसी आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जल्द ही आवागमन का एक नया विकल्प मिलने वाला है। उम्मीद है कि दिसंबर 2026 में इस रोपवे की यात्री सेवा शुरू हो जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च 2023 को इस परियोजना की आधारशिला रखी थी। इस प्रोजेक्ट पर करीब 807 करोड़ रुपये की लागत आ रही है।

इस रोपवे का उद्देश्य शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात को आसान बनाना है। इसके जरिए कैंट रेलवे स्टेशन को गोदौलिया क्षेत्र से जोड़ा जाएगा। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ वाराणसी आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

#वाराणसी में तैयार हुआ भारत का पहला शहरी परिवहन रोपवे
# दिसंबर 2026 से शुरू हो सकती है यात्री सेवा