तेहरान में ट्रंप, जेडी वेंस और नेतन्याहू के पोस्टर्स फूंके, जमकर की नारेबाजी
तेहरान, 5 नवंबर - अमेरिका में हुए हालिया मध्यावधि चुनावों के परिणामों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को मिली शिकस्त के बाद ईरान की राजधानी तेहरान में व्यापक विरोध प्रदर्शन देखने को मिले हैं। तेहरान के प्रमुख चौराहों पर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी और इजराइली नेतृत्व के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।
अमेरिकी चुनावी नतीजों और दोनों देशों के बीच जारी तनाव के बीच तेहरान में विरोध प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तस्वीरों वाले बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर्स में आग लगा दी। तेहरान के एनकेलाब स्क्वायर (Enqelab Square) सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित इस रैली में प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजरायल की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोनों देशों को चेतावनी दी।

