CISCE ने जारी की ICSE 10वीं और ISC 12वीं की वर्ष 2027 की परीक्षाओं की डेटशीट

नई दिल्ली, 10 नवंबर- काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने वर्ष 2027 में होने वाली इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE-10वीं कक्षा) और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC-12वीं कक्षा) की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है।

इन दोनों परीक्षाओं में कुल 3,79,980 उम्मीदवार शामिल होंगे। यह CISCE की व्यापक पहुंच और स्कूल स्तर पर विश्वसनीय, निष्पक्ष तथा उच्च गुणवत्ता वाला मूल्यांकन सुनिश्चित करने के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

वर्ष 2027 की ICSE परीक्षा में 3,106 मान्यता प्राप्त स्कूलों के करीब 2.70 लाख उम्मीदवार हिस्सा लेंगे, जबकि ISC परीक्षा में 1,651 स्कूलों के 1.1 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे।

ICSE परीक्षा में कुल 76 विषयों के पेपर होंगे, जबकि ISC परीक्षा में 60 विषय शामिल किए गए हैं। यह CISCE की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाले शैक्षणिक विषयों के विस्तार और विविधता को दर्शाता है।

वर्ष 2027 की ICSE परीक्षा सोमवार, 15 फरवरी 2027 से शुरू होकर बुधवार, 31 मार्च 2027 को समाप्त होगी। ये परीक्षाएं भारत और विदेशों में बनाए गए 2,835 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।

#CISCE ने जारी की ICSE 10वीं और ISC 12वीं की वर्ष 2027 की परीक्षाओं की डेटशीट