गार्ड के निधन पर दिव्यांका ने जताया शोक: अभिनेत्री के बच्चों को दिया था आशीर्वाद, दिवाली पर आग लगने से हुई मौत

नई दिल्ली, 10 नवंबर - अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी की बिल्डिंग में दिवाली से एक रात पहले आग लग गई थी। इस हादसे में बिल्डिंग गार्ड धनपत का निधन हो गया। इस दुखद घटना पर एक्ट्रेस ने दिवांगत को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। 
 
दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया के जरिए बिल्डिंग गार्ड धनपत को याद किया उन्होंने लिखा, ‘कुछ नुकसान एक ऐसी खामोशी छोड़ जाते हैं जो कभी दूर नहीं होती। जब हम अपने बच्चों को पहली बार घर लाए, तो उनका स्वागत और आशीर्वाद देने वालों में से एक हमारे प्यारे धनपत अंकल थे, जो हमारी इमारत के रखवाले थे। हमने आने वाले वर्षों की कल्पना की थी। उन्हें हमारे बेटों को बढ़ते हुए देखना, बच्चों को अपने धनपत अंकल के साथ खेलते हुए देखना, और अनगिनत छोटे-छोटे पल जिन्हें हमने अनजाने में ही हल्के में ले लिया था। हमने कभी नहीं सोचा था कि वे पल सिर्फ सपने बनकर रह जाएंगे।'

अपनी पोस्ट में दिव्यंका ने आगे लिखा, ‘दिवाली और विव के जन्मदिन से एक रात पहले, हमारी इमारत में भीषण आग लग गई। उस शाम हम बाहर जाने की योजना बना रहे थे, लेकिन किसी न किसी तरह हमारी योजनाएं टलती रहीं। जब यह हादसा हुआ, तब हम घर पर ही थे, जिससे हमें समय रहते खतरे को भांपने और अपने बच्चों, परिवार और कर्मचारियों के साथ सुरक्षित बाहर निकलने का मौका मिल गया। कुछ देर के लिए हमें लगा कि हम सिर्फ एक भयानक याद और संपत्ति के नुकसान से बच गए हैं। तभी हमें धनपत अंकल के बारे में पता चला।'

#गार्ड के निधन पर दिव्यांका ने जताया शोक: अभिनेत्री के बच्चों को दिया था आशीर्वाद
# दिवाली पर आग लगने से हुई मौत