नागपुर में आरएसएस का विजयदशमी उत्सव, मंच पर भागवत और गडकरी

नागपुर,18 अक्टूबर - राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आज अपना 93वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर नागपुर में संघ द्वारा पथ संचलन (रूट मार्च) का आयोजन किया गया। संघ प्रमुख मोहन भागवन की मौजूदगी में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। नोबोल पुरस्कार से सम्मानित और सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी भी संघ के वार्षिक विजयादशमी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और नोबोल पुरस्कार से सम्मानित और सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कार्यक्रम की शुरुआत शस्त्र पूजन से की। बता दें कि संघ की स्थापना 27 सितंबर, 1925 को विजयादशमी के दिन मोहिते के बाड़े नामक स्‍थान पर केशवराव बलिराम हेडगेवार ने की थी। इसका मुख्यालय महाराष्ट्र के नागपुर में है।