लोकसभा चुनाव : 7 राज्यों की 59 सीटों पर 11 बजे तक 25 प्रतिशत से ज्यादा मतदान

नई दिल्ली, 12 मई - देश के 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान जारी है। 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत आ गया है। 11 बजे तक 25 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है। वहीं बिहार की 8 सीटों पर 20.70%, मध्य प्रदेश की 8 सीटों पर 27.64%, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर 21.75%, पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर 38.08%, झारखंड की 4 सीटों पर 31.27%, दिल्ली की 7 सीटों पर 19.49% और हरियाणा की 10 सीटों पर 23.03% मतदान हुआ है।