2027 तक सर्वाधिक आबादी वाला देश होगा भारत

संयुक्त राष्ट्र, 17 जून (वार्ता) : संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि भारत आबादी के मामले में वर्ष 2027 तक चीन को पीछे छोड़ते हुए विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा और 2050 में दुनिया की आबादी करीब दो अरब बढ़ जाएगी तथा सदी के अंत तक इसके करीब 11 अरब तक पहुंचने का अनुमान है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले 30 वर्षों में दो अरब की बढ़ोतरी के साथ दुनिया की आबादी 7.7 अरब से 9.7 अरब के आंकड़े को पार कर लेगी और भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान कांगो, इथीयोपिया, तंजानिया, इंडोनेशिया, मिस्र और संयुक्त अरब अमीरात की कुल जनसंख्या वर्ष 2050 तक के विश्व भर की  अनुमानित 7.9 आबादी की आधी से अधिक हो जाएगी।