नहर से मिला युवक का शव, कई दिन से था लापता

दिढ़बा मंडी, 26 जून - (हरबंस सिंह छाजली) - आज सुबह गांव कणकवाल भंगूआ के नज़दीक नहर से एक युवक का शव मिला है। उक्त युवक की पहचान कुलदीप सिंह निवासी गांव रोटलां के रूप में हुई है। इस सम्बन्धित मुख्य थाना अफ़सर छाजली हरमनप्रीत सिंह चीमा ने बताया कि कुलदीप सिंह पिछले कुछ दिनों से लापता था और आज नहर से उसका शव मिला है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखा गया है।