झरने में बहीं चार छात्राएं, एक का शव बरामद

मुंबई, 03 अगस्त - नवी मुंबई स्थित पांडवकडा झरने में चार छात्राएं डूब गई हैं। जानकारी के अनुसार ये छात्राएं पिकनिक के लिए सुबह यहां पहुंची थीं। इस दौरान अचानक तेजी से आए पानी में चारों छात्राएं बह गईं। जानकारी मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंच गया। इसमें एक छात्रा का शव बरामद भी कर लिया गया है।