अमेरिका के शिकागो में गोलीबारी, छह लोग घायल

शिकागो,12 अगस्त - अमेरिका के शिकागो शहर में एक बंदूकधारी ने एक स्ट्रीट पार्टी में 100 से अधिक लोगों की भीड़ के बीच गोलीबारी की, जिसमें छह लोग घायल हो गये। वहीं घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर गई है। इन घायलों में एक पुरुष और 27 और 38 के आयु वर्ग की पांच महिलाएं शामिल हैं। बता दें कि शिकागो में पिछले सप्ताह हुई कई गोलीबारी की घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई और 52 अन्य घायल हो गये।