स्वतंत्रता सेनानी गुरदयाल सिंह का निधन 

संगरूर, 29 अगस्त - (दमनजीत सिंह) - नेता जी सुभाष चंद्र बोस के करीबी साथी और स्वतंत्रता सेनानी स.गुरदयाल सिंह का आज निधन हो गया है। स.गुरदयाल सिंह को इसी साल स्वतंत्रता दिवस के मौके राष्ट्रपति ने दिल्ली में सम्मानित किया था। स्वतंत्रता सेनानियों की संस्था के नेता बलराज ओबराय बाजी और परमजीत सिंह टिवाणा ने बताया कि स.गुरदयाल सिंह का अंतिम संस्कार स्थानीय उभवाल रोड स्थित शमशान घाट में 30 अगस्त को प्रातःकाल 11 बजे होगा।