सेना में महिला सैनिकों का पहला बैच 2021 तक

नई दिल्ली, 4 सितम्बर (एजेंसी) : सेना में महिला सैनिकों का पहला बैच मार्च 2021 तक शुरू होने की संभावना है। सेना के सूत्रों ने बुधवार को कहा कि 100 महिलाओं वाले इस बैच का प्रशिक्षण इसी साल दिसंबर में शुरू हो जाएगा। महिला सैनिकों को भारतीय सेना के कॉर्प्स ऑफ मिलिट्री पुलिस में कमीशन दिया जाएगा। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘प्रशिक्षण अवधि पुरुष सैनिकों के समान ही 61 सप्ताह की होगी। सैनिकों को प्रत्येक वर्ष समान संख्या में प्रशिक्षित कर कमीशन दिया जाएगा।’ अधिकारियों का कहना है कि सैन्य पुलिस में महिला सैनिकों का कैडर 1700 कोर की निश्चित संख्या में रखा जाएगा। कॉर्प्स ऑफ मिलिट्री पुलिस में महिला सिपाही पुलिस छावनी और अन्य सेना प्रतिष्ठानों में ड्यूटी संभालेंगी। वे युद्ध के कैदियों को संभालने और नियमों के रखरखाव के अलावा विभिन्न राज्य सरकारों की सिविल पुलिस के साथ-साथ केंद्र में भी काम करेंगी। फिलहाल सेना में महिलाएं केवल इंजीनियरिंग, मैडीकल, कानूनी, सिग्नल और शैक्षिक विंग में ही काम करती हैं।