भारतीय सैनिकों की वापसी के लिए भारत-मालदीव एक "कोर ग्रुप" बनाने पर सहमत

नई दिल्ली, 7 दिसंबर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़ू के बीच दुबई में हुई बैठक के बाद, भारत और मालदीव द्वीप राष्ट्र से भारतीय सैनिकों की वापसी के संदर्भ में एक कोर ग्रुप बनाने पर सहमत हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दुबई शिखर सम्मेलन के मौके पर प्रधान मंत्री मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मुइज़ू के बीच हुई बातचीत पर प्रकाश डाला।