किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने तरनतारन में की राज्य स्तरीय रैली

तरनतारन, 08 सितंबर - (गुरप्रीत सिंह कदगिल) - किसान मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा राज्य प्रधान सतनाम सिंह पन्नू के नेतृत्व में तरनतारन की दाना मंडी में राज्य स्तरीय रैली की गई। जिसमें हजारों किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवकों ने हिस्सा लिया। रैली की शुरुआत में किसान मजदूर लहर में मारे गए संघर्ष कमेटी के सदस्यों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई और उनके पारिवारिक सदस्यों को सम्मानित किया गया। विशाल सभा द्वारा प्रस्ताव पास करके जम्मू-कश्मीर में 370 और 35ए धारा तोड़ने और जबरन दो केंद्र शासित प्रदेश बनाने पर कश्मीरी लोगों पर अघोषित आपातकाल लगाकर किये जा रहे अमानवीय अत्याचार की कड़ी निंदा की गई और मांग की गई कि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा पहले की तरह बहाल किया जाये और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बंद किया जाये। रैली को संबोधन करते राज्य प्रधान सतनाम सिंह पन्नू, महासचिव सरवन सिंह पंधेर, सीनियर  उपाध्यक्ष सविन्दर सिंह चुताला ने किसान मजदूर की मांगों के हल के लिए 1 अक्तूबर से डीसी करयालों के समक्ष   तीन दिनों का पक्का मोर्चा लगाने और यदि मसला का हल न हुआ तो 3 अक्तूबर को मुख्य रेलमार्ग जाम करने का ऐलान किया।