नारी के लिए ज़रूरी है शिक्षा

शिक्षा हर नारी का अधिकार है, ऐसी दौलत को कोई चुरा नहीं सकता। नारी में असीम शक्ति है, जिसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।  आज के युग में लड़की के लिए शिक्षा ज़रूरी हो गई है। यदि लड़की को अपने पैरों पर खड़ा होना है तो लड़कियों का शिक्षित होना बहुत ज़रूरी है। शिक्षा के सहारे वे कोई भी मंजिल हासिल कर सकती हैं।

-सुभाष पुरी ‘राही’