पूर्व बीजेपी अध्यक्ष कमल शर्मा का अंतिम संस्कार आज 

फिरोज़पुर, 28 अक्तूबर - (कुलबीर सोढ़ी) - बीजेपी पंजाब के पूर्व प्रधान और बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कमल शर्मा का गत दिन रविवार को 7 बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार आज 11 बजे फिरोज़पुर सिटी के शमशान घाट में किया जायेगा। इससे पहले प्रातःकाल 9 बजे से 10.30 तक उनकी मृतक देह को दर्शनों के लिए उनके गृह प्रीत नगर के समीप बस स्टैंड फिरोज़पुर शहर में रखा जायेगा।