पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल सुशील कुमार का निधन

नई दिल्ली, 27 नवंबर - पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल सुशील कुमार का आज निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। राजधानी दिल्ली स्थित सेना अनुसंधान और रेफरल अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। सुशील कुमार 1998 से 2000 तक नौसेना प्रमुख रहे थे।